What Is ORVM? Complete Car Mirror Types and Installation Explained

हम जब भी किसी कार, बाइक या किसी भी मोटर वाहन को Purchase  करने की सोचते है, तो उसमे सबसे पहले  Safety देखते है। किसी भी वाहन की सुरक्षा केवल एयरबैग, ब्रेकिंग सिस्टम और मजबूत  चेसिस से ही तय नहीं कर सकते है। बल्कि एक छोटे से दिखने वाले सबसे ज़रूरी फीचर से भी होती है, जिसका  नाम ORVM है । जिसे  Outside Rear View Mirror कहा जाता है। यह वाहन के बाएँ और दाएँ दोनों तरफ लगा हुआ MIRROR  होता है, जो कार चालक को सड़क के पीछे और साइड का व्यू  सही तरीके से दिखाता है।

What is ORVM

ORVM यानी Outside Rear View Mirror वाहन के दोनों front doors जिन्हे ड्राइवर साइड और Co-Driver side  डोर कहते है, उनके बाहर लगे रियर व्यू मिरर होते हैं। जो कार चालक को पीछे और साइड की स्थिति देखने में मदद करते हैं।

Types of ORVMs

आजकल वाहनों में कई प्रकार के ORVM प्रयोग किये जा रहे है।

Manual ORVM

यह सबसे सस्ता और सामान्य ORVM होता है। जिसे हाथ से कार चालक सीट में बैठ कर हाथ से बार-बार एडजस्ट करना पड़ता है। ये बाकि ORVM से सस्ता भी होता है। कभी टूट भी गया को आसानी से दूसरा खरीद कर लगाया जा सकता है। इसे आवश्यकता के अनुसार हाथ से एडजस्ट करने की जरुरत होती है। कुछ ORVM  में नॉब भी दी जाती है, नॉब से ORVM को एडजस्ट किया जाता है।

Electric ORVM

ये इस ORVM में एक Electric motor लगी होती है। जिसे कार चालक कार के अंदर बैठ कर एक  स्विच के द्वारा आवश्यकता के अनुसार एडजस्ट किया जाता है। इन ORVM को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।

Auto-Folding ORVM 

ये फीचर आजकल XUV कार में ज्यादा मिल रहा है। जैसे ही आप कार को लॉक करते है, ORVM आटोमेटिक Fold यानि बंद हो जाते है। और जैसे ही आप कार को अनलॉक करते हो ORVM open  हो जाते है। इन ORVM  का सबसे बड़ा फ़ायदा ये है, कि जब भी आप अपनी कार को पार्किंग या  खुली जगह पर रखते हो तो कार लॉक होने की कंडीशन में ORVM बंद रहते है। जिससे कोई भी व्यक्ति ORVM  को तोड़ नहीं सकता है।

ORVM with LED Indicators

आजकल ज्यादातर कारों के  ORVM में LED इंडिकेटर्स लगे होते हैं। जो दिखने में काफी अच्छे लगते है।

How is ORVM made?

इनको बनाने में प्लास्टिक और ग्लास का प्रयोग होता है। इसमें Convex mirror जिसे उत्तल दर्पण कहते है, उसका इस्तेमाल किया जाता है । उत्तल दर्पण से बने प्रतिबिंब आकार में छोटे तथा सीधे होते हैं। इसलिए किया जाता है क्योंकि इसका दृष्टि क्षेत्र बहुत अधिक होता है। इसलिए इसका प्रयोग दूर से तथा काफी बड़े क्षेत्रफल में फैले गाड़ियों तथा मोटर वाहनों को शीशों में देखने के लिए किया जाता है।

How to install ORVM in car

इनको  कार में लगाना बहुत आसान है। Orvm मैन्युअल हो या इलेक्ट्रिक  दोनों doors में इनको लगाने के लिए एक स्लॉट या जगह दी रहती है। जिस पर इनको बोल्ट्स के द्वारा टाइट कर के आसानी से माउंट किया जा सकता है। electric Orvm  को माउंट करने के बाद इसकी वायरिंग को safely किया जाना चाहिए और इसके कनेक्शन को control स्विच के साथ लगाना चाहिए।

Why is it needed

ये वाहनों में दिया जाना वाला एक Impotant Saftey feature है। जो एक्सीडेंट के खतरे को कम करता है। वाहनों में इसे लगाना legal  रूप से भी जरुरी है।

Conclusion

Outside Rear View Mirror वाहनों  का एक छोटा सा पार्ट जरूर  है, लेकिन इसकी ज़रूरत  ड्राइविंग सुरक्षा में बहुत बड़ी है। यह कार चालक को सड़क के पीछे और साइड का पूरा दृश्य देता है, जिससे लेन बदलना, ओवरटेक करना, और हाईवे पर तेज गति से ड्राइव करना आसान और सुरक्षित होता है ।

FAQ

Que-यदि ORVM टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?

Ans-यदि आप की कार का ORVM टूट गया है, तो उसे जल्दी  बदलवा लेना चाहिए। टूटा हुआ ORVM दुर्घटना की संभावना को बहुत बढ़ा देता है, और पुलिस चालान भी हो सकता है। 

Que-Electric ORVM कैसे काम करते है?

Ans-इसके अंदर एक छोटा DC इलेक्ट्रिक मोटर लगी होती है जो ORVM को कार के अंदर से दिए गए स्विच  की मदद से ऊपर-नीचे, दाएँ-बाएँ मूव कराता है।

Que-क्या ORVM का ग्लास अलग से मिलता है?   

Ans-हाँ ORVM का ग्लास अलग से मिलता है।   

Que-ORVM कब फोल्ड करके रखना चाहिए?

Ans-जब आप कार को पार्किंग करते हो या कार को कम जगह वाले स्थान पर या किसी  वाहन के साथ पार्क करते हो तब आप को ORVM फोल्ड यानि बंद कर लेने चाहिए।

Leave a Comment