What Is Inside a Catalytic Converter

Catalytic Converter वाहनो में लगा ऐसा Part होता है, जो वाहनो के इंजन से निकलने वाली Toxic gases को कम हानिकारक गैसों में बदल देता है। यह  वाहनो के Exhaust system का हिस्सा होता है । ये वाहनों से निकलने वाली  गैसों से होने वाले Pollution  को कम  करता है। इसको  वाहन के Exhaust System और Silencer  के बीच लगाया जाता है। इस जगह पर लगाने का कारण यह है कि यहाँ गैसें बहुत गर्म होती हैं। Heat के कारण Catalytic Reaction  आसानी से होती है।

Diagram showing the car exhaust system with exhaust manifold, catalytic converter, exhaust pipe, and Silencer connected in sequence.
the catalytic converter is positioned between the exhaust manifold and the Silencer in a vehicle.

Catalytic Converter क्या करता है

जब वाहनों के इंजन में Fuel (Petrol या diesel) का Combustion होता है।  तो Fuel  के  Combustion से अनेक प्रकार की हानिकार  गैसें पैदा होती हैं। जैसे- Carbon Monoxide, Nitrogen Oxides, Hydrocarbons आदि।  ये गैसें Humans, Animals और Environment  के लिए बहुत अधिक नुकसानदायक होती हैं।

Catalytic Converter इन गैसों को Chemical reaction के ज़रिये कम नुकसानदायक गैसों में बदल देता है। Carbon Monoxide को Carbon Dioxide और Nitrogen Oxides को Nitrogen में बदल देता है। जो कि कम हानिकारक गैसे  होती है।

Catalytic Converter के अंदर क्या होता है

Converter दिखने में  बाहर से एक Metal के  box के आकर जैसा होता है। लेकिन इसके अंदर बहुत सारे  structure होते है। इसमें एक मधुमक्खी के छत्ते जैसा Structure होता है। जो Ceramic या Metallic material से बना होता है। इस छत्ते पर Platinum, Palladium और अन्य कीमती Metals की Layers होती है । इन  Metals को catalyst कहते है।

Honeycomb structure inside a catalytic converter showing hexagonal ceramic channels.
The honeycomb-shaped substrate inside a catalytic converter that helps reduce harmful exhaust emissions.

Catalytic Converter कैसे काम करता है

जब वाहन के  Engine को Start किया जाता है, तो  fuel के combustion से जो गैसे उत्पन्न होती है। वो बहुत तेज़ और गर्म होती हैं। ये गैसें Exhaust System  से होती हुई catalytic converter में जाती हैं। ये गैसें honeycomb structure के छोटे-छोटे चैनलों से गुजरती हैं। जहा ये गैसे  अनेक गैस धाराओं में फैल जाती है जिस कारण से इनकी Speed कम होने लगती है ।

जब ये गैसे  Honeycomb की दीवारों से बार-बार टकराती है क्योकि Honeycomb की दीवारों पर Platinum, Palladium की  coating होती है। जो की Catalytic होते है। ये Catalytic  गर्मी में सक्रिय होकर गैसों के साथ reactions करते हैं।  इसमें  दो मुख्य reactions होती हैं-

Oxidation Reaction

Reduction Reaction

Oxidation Reaction

इसमें Carbon Monoxide और  Hydrocarbons ऑक्सीजन के साथ मिलकर  Carbon Dioxide और H₂O बनाते है। इस Reaction में  गैसें कम हानिकारक बन जाती हैं।

Reduction Reaction

इस Reaction में  Nitrogen Oxides से ऑक्सीजन अलग की जाती है। बाकि Nitrogen गैस रह जाती है जो हानिकारक नहीं होती हैं।

Diagram showing engine exhaust gases flowing into a catalytic converter where harmful gases are converted into less harmful emissions.
how exhaust gases produced by the engine are treated inside the catalytic converter.

Catalytic Converter के प्रकार

ये दो प्रकार के होते है

Two-Way Catalytic Converter

Three-Way Catalytic Converter

Two-Way Catalytic Converter

ये Engine में Fuel  के Combustion से  निकलने वाली दो तरह की हानिकारक  गैसों को कम नुकसानदायक गैसों में बदलता है। इसलिए इसे Two way कहा जाता है । ये सिर्फ Carbon Monoxide और Hydrocarbons gases को ही कम हानिकारक गैसों में Change करता है। यह Nitrogen Oxides को कम नहीं करता है ।

Three-Way Catalytic Converter

ये Engine में Fuel  के Combustion से  निकलने वाली तीन तरह की हानिकारक  गैसों को कम नुकसानदायक गैसों में बदलता है। इसलिए इसे Three  way कहा जाता है । ये  Carbon Monoxide और Hydrocarbons और Nitrogen Oxides   को ही कम हानिकारक गैसों में Change करता है। इसमें Reduction Reaction और Oxidation Reaction दोनों होती है ।

Converter  का रख-रखाव

क्योकि ये यह बहुत महंगे Metals से बना होता है। और एक बार खराब होने पर इसकी replacement cost ज्यादा होती है। वाहनों  में हमेसा  अच्छी Quality का Fuel उपयोग में लाना चाहिए।  क्योकि अगर Fuel खराब  हुआ या उसमे कुछ Impurities होती है तो इसके अंदर carbon जमा हो जाता है।  जिससे Metal Coating खराब हो जाती है।

Engine Oil Leak को Check करते रहना चाहिए।यदि Oil Engine oil Exhaust System में  जाता है तो ये Oil जलकर converter में जम जाता है और Honeycomb structure block हो जाते है।अगर  Dashboard में  लगे Cluster में Check Engine Light जल रही है। तो O2 Sensor या Converter में issue हो सकता है। Converter में जमे हुए Carbon को साफ़ करना चाहिए O2 sensor और Exhaust System को चेक  करते रहना चाहिए।

Catalytic Converter से Related सवाल और जवाब

Que -Converter खराब होने के क्या कारण है ?

Ans-  वाहन में   Oxygen sensor के  खराब होने के कारण और Converter में Carbon या oil जमा होने के कारण

Que -Converter से Pollution कितना कम होता है ?

Ans-इसके उपयोग से वाहन में   Pollution को 70 से 80% तक कम किया जा सकता है।

Que -क्या  खराब Converter उपयोग करने से वाहन  की Performance कम होती है?

Ans-हाँ। वाहन  की Performance कम होती है।

Que – Converter को कैसे Clean  किया जाता है ?

Ans-यदि  Converter  मे Carbon जमा है, तो  fuel additive cleaner से Clean किया जा सकता है ।

निष्कर्ष

ऊपर ब्लॉग में आपने जाना की Catalytic Converter क्या होता है, ये क्या काम करता है, और कैसे ये काम करता है । इसका रख-रखाव कैसे किया जाता है और ये वाहनों में क्यों जरुरी होता है।

Leave a Comment