What is a combination switch in a car? Learn everything about it

आप जब भी कार की ड्राइवर सीट पर बैठते हो और स्टीयरिंग व्हील को हाथ से पकड़ते हो, तो आप ने  स्टीयरिंग व्हील के नीचे दोनों साइड में दो लीवर देखे होंगे इसे ही Combi Switch कहते है। इससे ही ड्राइवर सीट में बैठा व्यक्ति कार के इलेक्ट्रिक फंक्शन को Operate करता है। ये हर कार, बस , ट्रक आदि में लगा होता है।  इसे Combination switch  भी कहा जाता है। क्योकि इसमें कई प्रकार के इलेक्ट्रिक कनेक्शन होते जो अलग अलग स्विच से operate किये जाते है।

Combination Switch के प्रकार

ये तीन प्रकार के होते हैं।

Single lever  Switch

Dual lever  Switch

Multi-Function Switch

Single lever  Switch

इसका  उपयोग पुराने  वाहनों  में  होता था। इसमें एक ही लीवर से हेडलाइट, इंडिकेटर आदि अन्य लाइटिंग फंक्शन्स को कंट्रोल किया जाता था।

ingle lever car combination switch with light and indicator symbols
Single lever combination switch used in cars

Dual lever  Switch

ये वाहनों में उपयोग होने वाला कॉम्बिनेशन स्विच है, जिसमें दो lever लगे  होते हैं। एक lever  हेडलाइट और फॉग लैंप के लिए और दूसरा lever  इंडिकेटर और Wipers  के लिए। यह Single lever  स्विच से ज्यादा सुविधाजनक होता है क्योंकि अलग-अलग फंक्शन्स को अलग अलग लीवर  से कंट्रोल किया जा सकता है।

Car combination switch assembly with left and right control levers
Dual-lever car combination switch for lights, indicators, and wipers

Multi-Function Switch

इस स्विच के सहायता से हेडलाइट, इंडिकेटर, front wiper, Rear wiper, fog light आदि को ऑपरेट किया जा सकता है।  यह स्टीयरिंग कॉलम या डैशबोर्ड पर लगा होता है​। इस स्विच के हेल्प से  पार्किंग लाइट,लो/हाई बीम, Hazard के फंक्शन भी ऑपरेट किया जा सकता है।

Multi-function car combination switch with dual control levers
Multi-function Combination Switch for car lighting, indicators, and wipers

Combination Switch का कार्य

इस स्विच के द्वारा अनेक कार्य ऑपरेट किये जा सकते है-

Indicator on off    

Headlamp & taillamp on off    

front & rear Wiper on off     

Parking light   

Fog lamp on off

Hazard light

Combination Switch में लगने वाले पार्ट्स

इसमें निम्नलिखित भाग होते हैं।

Lever Arm

Casing

Copper Contacts

Tension Spring

Washer Switch Contact

Lever Arm

इसमें दो लीवर हैं। इसके अंदर मेटल रॉड लगी रहती है। ये बाहर से प्लास्टिक का बना होता है।  बाईं ओर का लीवर इंडिकेटर, हेडलाइट और हाई/लो बीम को चलाने के लिए उपयोग किया जाता है। और दाईं ओर का लीवर वाइपर और हॉर्न को चलाने के लिए उपयोग होता है।

Casing

यह Combi का बाहरी भाग होता हो, जिससे इस के सभी पार्ट जुड़े रहते है। ये ABS प्लास्टिक का बना होता है।

Copper Contacts

ये Combi का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। क्योकि  इन्ही Contacts के जरिये कोम्बी में करंट फ्लो होता है। जिससे सारे  फंक्शन ऑपरेट हो पाते है। जैसे ही Lever को UP/ DOWN लिया जाता है कॉपर प्लेट आपस में जुड़  जाती है और सर्किट पूरा हो जाता है।

Tension Spring

इसका  काम इंडिकेटर को ऑटो कट करना होता है। ताकि Lever  अपनी जगह पर आ सके।

Washer Switch Contact

इसका काम water स्प्रे करना है। जब लीवर को अपनी और खींचा जाता है तब पंप मोटर चालू होती है। Pump  के साथ पतली पाइप्स लगी होती है। जिसमे छोटी -छोटी नोजल लगी रहती है ।जिस से पानी स्प्रे होता है।

Combination Switch का रख रखाव

इस स्विच पर  ज्यादा ज़ोर नहीं लगाना चाहिए  और लीवर को  को झटके से नहीं ऑपरेट करना चाहिए।  इंडिकेटर को आराम से ऑन/ऑफ करना चाहिए क्योकि ज़्यादा ज़ोर से ऑपरेट करने पर इनके अंदर के  कॉन्टैक्ट टूट सकते हैं और स्प्रिंग ढीली हो जाती है।

Combination Switch से Related सवाल और जवाब

Que-Combi Switch के खराब होने के मुख्य कारण क्या हैं?

Ans- इसके लीवर को ज्यादा ज़ोर से इस्तेमाल करने और धूल और नमी के कारण  ये जल्दी खराब हो जाता है।

Que-Combi Switch में सबसे ज्यादा कौन सा Part खऱाब होता है ?

Ans-Switch Contacts सबसे ज्यादा ख़राब होते है।

Que-क्या Combi Switch के अंदर के पार्ट अलग-अलग मिलते हैं?

Ans -नहीं, नया लेना पड़ता है

Que- क्या सभी कारों में Combi Switch का डिज़ाइन एक जैसा होता है?

Ans- नहीं ,सभी कारो के लिए अलग अलग होता है।

निष्कर्ष

ऊपर ब्लॉग में आपने जाना कि कार में कॉम्बिनेशन स्विच क्या होता है इसके क्या काम है ये कितने टाइप के होते हैं और ये कैसे काम करता है।

Leave a Comment