What are Fog lights? Why are they used in vehicles?

Fog Light वाहनों में लगने वाली एक प्रकार की लाइट होती है। जो कोहरे और बारिश यानि कम visibility वाले मौसम में वाहन चालक द्वारा उपयोग की जाती है। ताकि वाहन चालक को रोड में आसानी से दिखाई दे। आमतौर पर ये  पीले या सफ़ेद रंग का  होती है।

Vintage car with bright yellow fog lights turned on while driving on a wet road in low-light rainy weather for better visibility and safety
A classic car uses bright yellow fog lights to improve road visibility on a wet, rainy evening.

Types

ये तीन टाइप की होती है

Halogen type

LED type

Projector type

Halogen Type

इनमे हलोजन बल्ब का use किया जाता है । ये light सबसे सबसे अधिक use की जाती है, क्योकि ये सस्ती भी होती है और इसकी visibility भी ठीक है । ये yellow और white color लाइट में आती है।

LED Type

इनमे LED बल्ब का Use  किया जाता है। जो बहुत अधिक लाइट देते है।और ये काफी टिकाऊ होते है ।

Projector Type

ये अधिक  दूरी तक लाइट देते है। इसकी visibility बहुत अधिक होती है।

ये light वाहनों में कहा लगी रहती है ?

इसको वाहनों के फ्रंट बम्पर या उसके नीचे के हिस्से में लगाते  हैं। इनको ऐसी जगह लगाया जाता है कि ये सड़क की सतह के करीब हों, ताकि कोहरे या धुंध में इनका उपयोग सही से किया जा सके। इन्हें बम्पर के दोनों तरफ headlights के नीचे या उसके निकट fit किया जाता है। ताकि सड़क की सतह और किनारे साफ दिख सकें।

Toyota Fortuner SUV on a foggy road with headlights and fog lamps turned on during low-visibility conditions.”
Cutting through the fog with confidence

इस light को वाहन के Bumper में  कैसे लगाते हैं?

वैसे तो ये आजकल सभी महंगे वाहनों में पहले से ही लगा रहा है। फिर भी जिन वाहनों में नहीं लगा रहता, उन वाहनों के बम्पर में निचले सिरे पर पहले से ही इसका  slot बना होता है। जिस पर आसानी से इस light लगाया जा सकता है। अगर Slot मौजूद नहीं है, तो light kit के अनुसार बम्पर की कटिंग की करनी पड़ती है। ताकि बम्पर में इस light को लगाया जा सके। इसे नीचे गये दिए स्टेप्स के अनुसार लगाया जा सकता है।

Step-1- सबसे पहले वाहन के बम्पर के स्क्रूज़ को स्क्रू ड्राइवर की सहायता से खोले ।

Step-2- फिर बम्पर में बने light  के स्लॉट में इस light को fit करे । और दिए लगे Slot में उसे अच्छे से टाइट करे। ध्यान रहे की ये हिले नहीं और ये नीचे की तरफ झुका रहे।

Step-3  फिर इसकी वायर को अच्छी तरह से बम्पर से होते हुए  Combi switch  के साथ कनेक्ट करे, जो की इसको ऑन ऑफ के लिए उपयोग में आती है। इसको Combi switch  के साथ कनेक्ट करने के रिले का use भी होता है। Combi switch को on करने पर Cluster में लाइट का symbol दिखाई देता है इसके लिए फ्यूज बॉक्स का use किया जाता है।

वाहन में Install करने की  कीमत  

इस light  को install करने का Price अनेक Factors  पर depend करता है। जैसे की वाहन किस टाइप का है, आप की लोकेशन क्या है? आप किस सर्विस सेंट्रर या किस ऑटोमोबाइल शॉप में इस light को install करवा रहे हो।

अगर आप लोकल मैकेनिक से इसको install  करवाते हो, तो आप को 500 से 1000 रुपए तक का केवल installation चार्ज देना पड़ता है। बाकि इस light की कीमत अलग से देना होगा।

वैसे तो आजकल सभी वाहनों के टॉप मॉडल्स में ये कंपनी से लगा रहता है। बेस मॉडल में अगर आप डीलर से लगवाते हो तो, आप को 4000 से 5000 रुपए तक का खर्चा आ सकता है।  साथ ही आप को वायरिंग की कीमत अलग से देनी होगी।

कीमत

इसकी कीमत वाहन के प्रकार और किस कंपनी का light लगाना चाहते हो आदि पर depend करता है। सस्ती टाइप की light 600 रुपए में आसानी से मार्किट में मिल जाती है। हलोजन टाइप की light  की कीमत 800 रुपए में या उस से अधिक कीमत में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से आसानी से मिल जाएगी।

LED type  की light की कीमत 1000 रुपए में या उस से अधिक कीमत में ऑनलाइन प्लेटफार्म में आसानी से मिल जाएगी । Projector type ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 3000 रुपए से शुरू हो जाती है।

लगाने के फायदे

इसकी लाइट ज़मीन  की ओर पड़ती  है, जिससे धुंध पर लाइट नहीं पड़ती लाइट सीधे सड़क  पर पड़ती है। और सड़क साफ दिखाई देती है।

ये भारी बारिश, धूल या smoke  में भी यह आगे का रास्ता दिखाने में मदद करता है।

जब धुंध या बारिश में visibility कम होती है, तब यदि वाहन चालक के द्वारा इसे ऑन किया हो, तो एक वाहन चालक दूसरे वाहन चालकों को साफ दिखाई देती है, जिससे रोड एक्सीडेंट का खतरा कम होता है।

इसकी लाइट सड़क के नीचे की तरफ रहती है, जिससे headlight  की लाइट की तरह इसकी लाइट आँखों में नहीं पड़ती है।

इसमें आने वाली Problems से related कुछ सवाल और उनके जवाब

Que- जब इसका एक बल्ब एक Side से जलना बंद हो जाये तो क्या करना चाहिए ?

Ans- ये हो सकता है कि, बल्ब ख़राब हो या तार का कनेक्शन ढीला हो गया हो, या फिर फ्यूज ख़राब हो गया हो। इन सब को चेक करे और इन्हे चेंज करे ।

Que-यदि इसके अन्दर पानी या नमी भर जाये तो क्या करना चाहिए ?

Ans – ये हो सकता है कि इसको  सही से टाइट नही किया गया हो या फिर बल्ब damage हो गया हो। इसको सही से माउंट करे और damage बल्ब को चेंज करे।

Que-इसका fuse बार-बार खराब हो जाए तो क्या करना चाहिए ?

Ans – ये problem इसकी गलत वायरिंग, शार्ट सर्किट या रिले ख़राब होने के कारण होती है। वायरिंग को अच्छे से चेक करे और रिले चेंज करे।

निष्कर्ष

उपरोक्त Light  बारे में ऊपर पढ़कर आप समझ गये होंगे की ये क्या है ? इसकी क्या जरुरत है? कैसे इसे Install और कैसे इसको सुरक्षित रखे। और ये वाहन चालकों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

1 thought on “What are Fog lights? Why are they used in vehicles?”

Leave a Comment