Reflector Tape एक पतली Strip के आकर की टेप होती है। जिसे वाहनों में लगाया जाता है। जब अँधेरे में या कोहरे में किसी वाहन की headlight की लाइट या अन्य लाइट इस पर पड़ती है, तो यह चमक लगता है। जिससे पीछे वाले वाहन को आगे के वाहन की Position दिखाई देती है। ये वाहनों की सेफ्टी के लिए बहुत जरुरी टेप होता है।
ये माइक्रोप्रिज्मेटिक या काच के छोटे छोटे पार्टिकल्स से बनी होती है, जो लाइट को रिफ्लेक्टर करती है । वाहनों पर यह लाल, पीली या सफेद रंग में इस्तेमाल होती है। वाहनों के पीछे साइड लाल, साइड पर पीली और आगे साइड सफेद रंग की रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाती है।
Reflector Tape के प्रकार
रिफ्लेक्टर टेप कई प्रकार के होते हैं। इंजीनियर ग्रेड टेप टाइप- ये बाइक, साइकिल या कार के लिए उपयोग किया जाता है । हाई इंटेंसिटी ग्रेड टेप टाइप-ये ट्रक, बस और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों के लिए उपयोग किया जाता है।

Reflector Tape वाहनों में कैसे लगाया जाता
रिफ्लेक्टर टेप लगाने का तरीका वाहन के प्रकार पर निर्भर करता है। ट्रक, बस और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप पीछे की बॉडी, बम्पर और दोनों साइड पैनल पर लगाया जाता है। इसमें रेड और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसमें एक Adhesive लगा होता है । इसको सीधी लाइन में इस तरह लगाया जाता है कि वाहन का Size साफ-साफ दिखाई दे।
कार और निजी वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप बम्पर, tailgate के नीचे या साइड में लगाया जाता है। ये कारों में लगाना जरुरी नहीं है। लेकिन safety के लिए लगाया जा सकता है । बाइक में यह नंबर प्लेट के चारों तरफ या साइड पैनल पर लगाया जाता है। इससे रात में बाइक की विजिबिलिटी काफी बढ़ जाती है।
साइकिल और ई-रिक्शा में रिफ्लेक्टर टेप बहुत जरूरी होता है। साइकिल के पीछे, पैडल, फ्रेम और कैरियर पर इसे लगाया जाता है।

इसका क्या उपयोग है
रिफ्लेक्टर टेप का मुख्य उपयोग कम विजिबिलिटी में वाहनों की सेफ्टी करना है । जब अँधेरा , कोहरे या बारिश जैसे हालत हो। इसके अतिरिक्त ये वहां चालकों को अपने से आगे के वाहन की स्थिति, और दूरी का अंदाजा लगाने में मदद करता है। जिससे वाहनों का एक्सीडेंट होने की पॉसिबिलिटी भी काफी कम होती है। इसके अलावा, निर्माण स्थलों पर खतरे वाले जगहों को Identify करने के लिए भी इस्तेमाल होता है। व्यावसायिक वाहनों के लिए यह कानूनी रूप से जरुरी है।
लगाना क्यों जरुरी है
इसे लगाने से रात में रोड एक्सीडेंट का खतरा कम रहता है । जब रात के टाइम में कोहरा, धुंध और कम विजिबिलिटी रहती है, ये टेप काफी हेल्पफुल रहता है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत व्यावसायिक वाहनों पर अनिवार्य रूप से इसे लगाना जरुरी है।
रख-रखाव
जब टेप पर धूल, मिट्टी, कीचड़, की परत जम जाती है, जिससे उसकी रिफ्लेक्ट करने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए वाहन धोते समय रिफ्लेक्टर टेप को भी साफ करना चाहिए। इसको साफ करने के लिए पानी और साबुन का यूज़ करे और कपड़े से साफ करना चाहिए । वाहन को ज्यादा समय तक sunlight में खड़ा नहीं रखना चाहिए। और टेप को साफ़ करने के लिए किसी केमिकल का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योकि केमिकल के उपयोग से टेप की शाइन को समाप्त कर देता है ।
कीमत
इस टेप की कीमत Quality ब्रांड और टाइप पर निर्भर करती है। साधारण रिफ्लेक्टर टेप 150 से 300 रुपए प्रति रोल तक मिल जाता है, जो बाइक या साइकिल के लिए काफी होता है। High intensity टेप की कीमत 500 से 1500 या ज्यादा भी हो सकती है, जो ट्रक और बस आदि प्रकार के वाहनों के लिए इस्तेमाल होता है।
Reflector tape से सम्बंधित सवाल और उनके जवाब
Que -क्या रिफ्लेक्टर टेप सिर्फ रात के समय ही काम करता है?
Ans -नहीं, रिफ्लेक्टर टेप रात के अलावा जब भी कम विजिबिलिटी या कोहरा हो तब भी काम करता है।
Que -किस प्रकार के वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाना जरूरी है?
Ans -ट्रक, बस, ट्रेलर, टैंकर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूल बस और Commercial वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाना अनिवार्य है।
Que -3M रिफ्लेक्टर टेप क्या है ?
Ans -3M टेप एक famous रिफ्लेक्टर टेप है । जो 3M कंपनी का high Quality वाला टेप है, जो वाहनों, सड़क के Symbol और सुरक्षा उपकरणों के लिए उपयोग होता है।
Que- रिफ्लेक्टर टेप कितने समय तक चलता है?
Ans -अच्छी Quality का रिफ्लेक्टर टेप 2 से 5 साल तक चलता है।
Que-क्या ये टेप Waterproof होते हैं ?
Ans-हा लगभग सभी रिफ्लेक्टर टेप वाटर प्रूफ होते है।
निष्कर्ष-
उपरोक्त ब्लॉग में आपने जाना की रिफ्लेक्टर टेप क्या होता है? ये कैसे काम करता है? ये वाहनों में क्यों जरुरी है ? इसका क्या उपयोग है।