Engine Overheating Warning Signs, Causes and Smart Fixes

जब किसी वाहन के इंजन का Temperature उसके नार्मल  Work limit  से अधिक हो जाता है, तो उसे Engine overheating कहते है। जो की Petrol Engine के लिए 90°C से 100 °C के बीच  और diesel Engine के लिये 80°C से 100°C तक होता है। इसे अधिक Temperature होने पर इंजन को  overheating कहा जाता है।

Engine में Heat generate कैंसे होती है

जब इंजन के अंदर  पेट्रोल या डीज़ल का Combustion होता है, तब इंजन को Power मिलती है जिससे बहुत अधिक heat निकलती है। इसके साथ ही  Engine  के  पिस्टन, क्रैंकशाफ्ट आदि पार्ट्स आपस में एक दूसरे के टकराते है जिसके कारण  भी heat generate होती है। इसके अलावा जब वाहन काफी टाइम तक बिना रुके चल रहा हो या उस पर कोई heavy लोड हो तब भी इंजन काफी गर्म हो जाता है जिस कारण engine से heat generate होती है।

Engine overheating के कारण

Overheating के निम्न कारण होते है –

1 – जब वाहन में Coolant की मात्रा कम हो।  क्योकि  Coolant ही ऐसा liquid होता है जो   इंजन को ठंडा रखता है यदि वाहन में coolant नहीं है तो इंजन में  overheating की problem बने रहेंगी।

2 -यदि वाहन का Radiator  खराब है तो भी ये problem बनी  रहती है । Radiator  खराब होने  के अनेक कारण  हो सकते है। जैसे उसके  फिन्स टूट गए हो और उसके अंदर गंदगी जमा हो गयी हो।

3 -जब वाहन का Radiator Fan  काम करना बंद कर दे तब भी ये problem आती है। क्योकि  जब वाहन की स्पीड कम होती है या जब  वाहन को Start किया जाता है तो  तब रेडिएटर फैन चालू हो जाता है और हवा देने लगता है ताकि Engine की Heat को बाहर निकाल सके। Fan के ख़राब का होने का एक कारण इसकी मोटर भी हो सकती है।

4- यदि वाहन का Thermostat Valve  खराब हो तो तब भी ये Problem आती है क्योकि Thermostat valve इंजन के Temperature को Maintain रखता है ।ये Coolant के Flow  को Control करता है। यदि ये खऱाब हो जाये तो Engine  में Coolant Circulate नहीं होगा।

5- Engine oil की कमी के कारण भी इंजन में ये प्रॉब्लम आती है क्योकि ये आयल Engine के पार्ट्स  में  Friction को कम  करता है।

6 -जब वाहन के  इंजन पर ज़्यादा लोड हो  और वाहन में  AC ON  करके Hill Area में लगातार  Driving करने से भी इंजन में overheating की Problem होती है।

Engine overheating के लक्षण

निम्न लक्षणों से ओवरहीटिंग का पता लगाया जा सकता है-

1 -जब वाहन के  Dashboard में लगे Cluster में Temperature  मीटर की  की सुई अपने जगह से  रेड ज़ोन के पास पहुंच जाती है या वहीं पर रुक जाती है । ये ओवरहीटिंग का सबसे पहला लक्षण होता है। कई वाहनों में  Temperature या Coolant की रेड वार्निंग लाइट जल जाती है।

2-जब वाहन के बोनट या hood  के अंदर से सफेद  धुआं निकलने लगे तो ये इंजन गर्म होने का एक लक्षण होता है क्योकि जब  Coolant  बहुत ज्यादा गर्म होने लगता है तो उसमे से सफेद  धुआं निकलने लगता है।

People looking at smoke coming from an engine overheating  with the hood open
Smoke rising from an engine overheating car engine as people inspect the problem

3 -जब वाहन में चलते चलते  पिक‑अप कम होने लगे तो भी ये ओवरहीटिंग का एक लक्षण होता है ।

4 -जब वाहन के इंजन से नॉकिंग की आवाज़ आने लगे तभी भी  ये प्रॉब्लम के लक्षण है। क्योकि तापमान बढ़ने से Engine के अंदर के पार्ट्स पर ज्यादा लोड पड़ता है और वो आवाज़ करने लगते है।

इंजन ओवरहीटिंग को कैसे कंट्रोल किया जाए

वाहन के कूलिंग सिस्टम की लगातार Monitoring करनी चाहिए। Coolant लेवल को चेक करते रहना चाहिए। Radiator को चेक करते रहना चाहिए ,उसके फिन्स की लगातार जांच करते रहना  चाहिए। Radiator Hose pipe को अच्छे से check करते रहना चाहिए  ये कही से Damage नहीं होना चाहिए  ताकि Coolant लीकेज को  रोका जा सके। Radiator fan और Thermostat  Valve को चैक करते रहना चाहिए की ये Working Condition में है या नहीँ।

steps to control engine overheating by checking coolant level, radiator fan and fins, engine oil level, and thermostat valve
Simple steps to prevent engine overheating, including checking coolant, radiator, engine oil, and thermostat condition.

ओवरहीटिंग से Related सवाल और उनके  जवाब

Que-क्या इंजन ओवरहीट होने पर इंजन में पानी डालना चाहिए ?

Ans -नहीं  गर्म इंजन में  पानी डालने से इंजन ब्लॉक हो सकता है ।

Que-क्या AC चलाने से इंजन ज़्यादा गर्म होता है?

Ans -हाँ, AC चलाने से इंजन पर अतिरिक्त लोड पड़ता है,जिस से Engine Heat हो  जाता है।

Que- क्या इंजन ओवरहीट होने पर वाहन  चलाना चाहिए ?

Ans -नहीं।  इंजन ओवरहीट होने पर वाहन चलाने से वाहन  का इंजन सीज़ हो सकता है।

Que इंजन ओवरहीट होने पर क्या करना चाहिए ?

Ans -वाहन को रोक  कर  इंजन को बंद कराना चाहिए ।

Que -क्या वाहनों में सिर्फ गर्मियों में ही ओवरहीटिंग होती है?

Ans -नहीं सर्दियों में भी होती है।

निष्कर्ष

ऊपर ब्लॉग को पढ़ आप को समझ आया होगा कि  वाहनों में इंजन ओवरहीटिंग क्या होती है? इसके क्या कारण है ?इसके  क्या लक्षण होते है? और वाहनों में इंजन ओवरहीटिंग को कैसे कण्ट्रोल किया जा सकता है।

1 thought on “Engine Overheating Warning Signs, Causes and Smart Fixes”

Leave a Comment