Centre Lock System- Everything You Need to Know Before Buying

Centre Lock क्या होता है– सेंटर लॉक के बारे में आप सभी ने सुना होगा। आज हम बात कर रहे है कार के सेंटर लॉक के बारे में कि सेंटर लॉक होता क्या है ?

यह कार में दिया जाने वाला एक ऐसा सेफ्टी फीचर है, जिससे आप कार के सभी दरवाज़ों को रिमोट के एक बटन से लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।पहले सभी कारों में हर दरवाज़ा अलग-अलग मैनुअली हाथ से लॉक करना पड़ता था। लेकिन अब कार में  सेंटर लॉकिंग सिस्टम आने के बाद कार को लॉक और अनलॉक करने का काम बेहद आसान हो गया है।

सेंटर लॉक का महत्व-

सुरक्षा- जब आप कार को लॉक करते हो, तो तब सारे डोर एक साथ लॉक हो जाते है। जिससे बाहर से कोई कार में आसानी से प्रवेश नहीं कर सकता है।

ऑटो लॉक -आप जैसे ही गाड़ी स्टार्ट करते हो, दरवाजे अपने आप लॉक हो जाते हैं, जिससे कार चलाते समय सुरक्षा बनी रहती है।

चिल्ड्रन सेफ्टी-कभी कभी बच्चे गलती से चलती कार से डोर ओपन कर देते  है। सेंटर लॉक चिल्ड्रन सेफ्टी के लिए भी बहुत उपयोगी है।

सेंट्रल लॉकिंग के प्रकार

Manual Central Locking

जब आप ड्राइवर साइट का डोर key से बन्द करते है। तो सारे डोर बन्द हो जाते हैं।इसमें कोई रिमोट सिस्टम नहीं होता है।

Remote Central Locking

इसमें जब आप रिमोट का बटन दबाते हो तब सारे डोर बंद हो जाते है।

Automatic Central Locking

इसमें जब आप कार स्टार्ट करते हो तब कार के डोर आटोमेटिक लॉक हो जाती है।

Centre Lock कैसे बनता है-

सेंटर लॉक में एक इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम होता है । जो कई अलग अलग पार्ट्स से मिल के बना होता है ।

Actuator – ये हर डोर में लगे होते हैं,और इलेक्ट्रिक सिग्नल के जरिए इनको लॉक और अनलॉक करते हैं।

Relay and wiring – इससे कम्युनिकेशन और पॉवर सप्लाई का काम किया जाता है

Contol unit – ये सिग्नल को रिसीव और ट्रांसफर करता है।

Remote- इसमें लगे बटन से  डोर को लॉक और अनलॉक किया जाता है ।

कार में Centre Lock कैसे इंस्टॉल-

 Door Pad  खोलना

 Actuator fit करना

 Wiring harness connect करना

 Control unit  से synchronize करना

 Remote programming  Testing

Step-1– सबसे पहले सारे डोर के (Driver door ,Codriver door, Rear right door ,Rear left door और टेल गेट यदि हो तो) डोर Pad खोले डोर के मैनुअल लॉकिंग रॉड के पास Actuator को  फिट करें। ध्यान रहे की डोर  लॉकिंग रोड आसानी से मूव क़र रही हो। और Actuator सीधा और parallel होना चाहिए और Door glass या Speaker से टकराना नहीं चाहिए । Driver door वाला actuator Main Actuator होता है। इसे Driver door में ही फिट करे, ये बाकी के डोर के Actuator को भी कंट्रोल करता है।

Step-2 – सारे डोर में Actuator को सही तरह से फिट करने के बाद control unit से सारे डोर तक wiring करे। वायरिंग को Actuator से साथ सही कलर कोड के अनुसार जोड़े और control unit को डैशबोर्ड के नीचे ड्राइवर सीट के आस पास फिट करे।

Step-3– उपरोक्त सभी काम पुरे करने के बाद कंपनी की मैन्युअल के अनुसार रिमोट को कंट्रोल यूनिट के साथ प्रोग्रामिंग करें। सारे डोर को बंद करे और  रिमोट से सभी दरवाजे लॉक और अनलॉक कर के चेक  करें कि सब कुछ सही से काम कर रहा है।

सेफ्टी के  Purpose  से centre lock install करने के पहले बैटरी के कनेक्शन को निकाल दे।

Centre Locking  के नुकसान

1-रिमोट की बैटरी ख़त्म होने पर रिमोट से कंट्रोल लॉकिंग करने में Problem होगी।

2-Actuator खराब होने पर कंट्रोल लॉकिंग करने में Problem होगी क्युकी सेंटर लॉक काम नहीं करेगा।

3-Road accident के दौरान अगर सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जाम हो जाए, तो अंदर बैठे लोग कार से बाहर नहीं निकल पाते।

निष्कर्ष

Centre Lock आज हर कार का एक जरूरी सुरक्षा फीचर बन गया है। यह आपकी कार को सुरक्षित रखता है, चोरी होने से बचाता है। आप नई कार लें या पुरानी एक अच्छा central locking system आपकी कार की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देता है।

Centre lock से रिलेटेड कुछ सवाल और उनके जवाब

Ques-क्या पुरानी कार में center lock लग सकता है?

 Ans-हा, आप मार्किट में किसी भी ऑटोमोबाइल  रैपिंग की शॉप में जा कर लगा सकते है।

Ques-क्या सेंटर लॉकिंग सिस्टम कार चोरी से पूरी सुरक्षा देता है?

Ans-इसे 100% हा  तो नहीं कहा जा सकता है फिर भी लेकिन काफी हद तक कार चोरी होने से बचाता  है।

Ques– क्या कार को Centre Lock  बिना रिमोट के भी किया जा  सकता है?

Ans-हा,अगर आपके पास रिमोट नहीं है या उसकी बैटरी खत्म हो गयी है। तो आप कार की चाबी से driver door को लॉक करके सभी दरवाज़ों को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।

Ques--Actuator खराब होने पर क्या पूरी Central Locking सिस्टम बदलना पड़ेगा?

Ans-नहीं, सिर्फ खराब actuator बदलना पड़ता है। यह सस्ता भी पड़ता है और आसानी से उपलब्ध होता है।

Ques-क्या central locking खराब होने पर manual lock possible है?

Ans-हा,Door की अंदर वाली lock rod को हाथ से खींचकर या दबाकर दरवाज़ा lock/unlock किया जा सकता है।

Leave a Comment