Learn about fuel tank and fuel system Parts

Fuel tank वाहनों  में लगा एक पार्ट होता है, जो एक कंटेनर के आकर जैसा होता है।  जिसमें वाहनों  के लिए आवश्यक Fuel जैसे पेट्रोल, डीज़ल आदि अन्य प्रकार के फ्यूल को स्टोर किया जाता है। फ्यूल टैंक को बनाते समय बहुत सावधानी रखनी होती है ताकि इसमें से fuel leakage की संभावना कम से कम हो।

Fuel tank system के Parts

फ्यूल टैंक में निम्न पार्ट्स होते है

1-Fuel Filler Neck

2-Fuel Pump

3-Fuel Line

4-Fuel Filter

5-Fuel Level Sensor

Fuel Filler Neck

 ये एक Metal का पाइप होता है,जिसमे फ्यूल leakage को रोकने के लिए एक प्रकार की  सील /sealant लगा होता है । इस पाइप का  एक सिरा कार के बॉडी में बने स्लॉट( गोलाकार आकर ) से लगा रहता है,  जिससे Fuel को टैंक में भरा  जाता है।और दूसरा सिरा फ्यूल टैंक से जुड़ा रहता है। इस पाइप को बाहर से बंद करने  के लिए Fuel Cap का उपयोग किया जाता है।

Fuel Pump

ये फ्यूल टैंक के अंदर लगा होता है। ये fuel को फ्यूल टैंक से खींचकर Engine तक पहुंचाता है। ये दो प्रकार के होते है। 

1 -Mechanical fuel pump -इनका उपयोग पुराने वाहनो में किया जाता है ।

2 -Electric fuel pump-इनका उपयोग आजकल के वाहनो में किया जाता है। 

a vehicle fuel tank showing labeled parts such as fuel filler neck, fuel sensor, fuel pump, fuel line, and fuel filter
diagram of a vehicle fuel tank with labeled fuel system components

Fuel Line

ये रबर या नायलॉन की बनी होती है। इन पाइप्स के द्वारा fuel फ्यूल टैंक से Engine तक जाता है ।

Fuel Filter

फ्यूल फिल्टर fuel  में मौजूद गंदगी, धूल और जंग आदि impurities को फ़िल्टर कर के फ्यूल को engine तक पहुंचाता है। है। यदि फ्यूल फिल्टर खराब  हो जाए तो जाये तो Engine की माइलेज और पावर कम हो जाती है।खराब फ्यूल के कारण इंजन के पार्ट्स को भी नुकसान होता है।

Fuel Level Sensor

ये वाहनों के फ्यूल टैंक में लगा एक instrument  होता है जो यह बताता है कि टैंक में कितना Fuel मौजूद है। इसी सेंसर की मदद से cluster पर लगा फ्यूल गेज काम करता है और वाहन चालक  को फ्यूल की Quantity की सही जानकारी मिलती है। ये फ्यूल टैंक के अंदर लगा होता है।  जब फ्यूल की Quantity  ज्यादा होती है तब ये फ्यूल के ऊपर  तैरता रहता है।  जैसे जैसे फ्यूल का level कम होने होने लगता है ये वैसे वैसे नीचे जाने लगता है।ये दो प्रकार के होते है- Float Type Sensor और Capacitive Type Sensor.

fuel tank से फ्यूल का इंजन तक पहुंचने का प्रोसेस

जब वाहन चालक वाहन को स्टार्ट करता है, तो फ्यूल टैंक का  Fuel Pump चालू हो जाता है। जो फ्यूल  टैंक से fuel  को खींचकर आगे की ओर भेजने लगता है।  Fuel Pump से fuel  निकलने के बाद वह Fuel Filter में जाता है।  जहा फ्यूल में धूल, जंग, गंदगी को फ्यूल फ़िल्टर अलग कर देता है । Fuel Filter से ईंधन Fuel Line के जरिए Engine तक पहुँचता है।

Diagram showing the process of fuel flow from the fuel tank to the engine through fuel pump, fuel filter, and fuel line.
A simple flow diagram that shows how fuel travels from the fuel tank to the engine.

फ्यूल टैंक का रख राखव

वाहनों में हमेशा अच्छी quality का ही फ्यूल उपयोग में लाना चाहिए। फ्यूल टैंक में कम से कम एक चौथाई फ्यूल होना ही चाहिए, क्योकि इस से कम फ्यूल में टैंक की गंदगी फ्यूल के साथ ऊपर आ जाती है। जिस कारण पंप और फ़िल्टर दोनों ख़राब हो सकते है। टैंक को हमेशा जंग लगने से बचाना चाहिए। फ्यूल टैंक में पानी नहीं जाने जाने दिया चाहिए। समय समय पर टैंक पर जंग लगने से बचने के लिए anti rust paint करवाना चाहिए । वाहन की सर्विसंग के समय टैंक का leakgae चेक करवा लेना चाहिए।

Fuel Tank से Related सवाल और जवाब

Que -Fuel Tank वाहनों  में कहाँ लगा होता है ?

Ans -Fuel Tank को वाहनों के पीछे की सीट के नीचे या चेसिस के बीच में लगाया जाता है।

Que-Fuel Tank की कैपेसिटी  कैसे निर्धारित की जाती है ?

Ans -Engine के साइज के अनुसार ।

Que-Fuel Tank के leakage  होने के क्या कारण है ?

Ans-यदि टैंक में जंग लग गया हो या Proper तरीके से इसकी सील न लगी जो या फिर टैंक डैमेज हो ।

Que-क्या Fuel Tank की सफाई करना जरुरी है ?

Ans -ज्यादा समय तक वाहन को उपयोग करने के कारण Fuel  टैंक में गंदगी जमा हो जाती है जिसके कारण गंदगी मिले फ्यूल के कारण  Fuel Filter और engine को काफी नुकसान होता है ।

निष्कर्ष

ऊपर ब्लॉग पोस्ट में आपने जाना की फ्यूल टैंक क्या होता है और फ्यूल सिस्टम के कौन -कौन से Parts होते है और कैसे fuel फ्यूल टैंक से इंजन तक पहुँचता है तथा इसका रख रखाव कैसे किया जाता है।

Leave a Comment