Catalytic Converter वाहनो में लगा ऐसा Part होता है, जो वाहनो के इंजन से निकलने वाली Toxic gases को कम हानिकारक गैसों में बदल देता है। यह वाहनो के Exhaust system का हिस्सा होता है । ये वाहनों से निकलने वाली गैसों से होने वाले Pollution को कम करता है। इसको वाहन के Exhaust System और Silencer के बीच लगाया जाता है। इस जगह पर लगाने का कारण यह है कि यहाँ गैसें बहुत गर्म होती हैं। Heat के कारण Catalytic Reaction आसानी से होती है।

Catalytic Converter क्या करता है
जब वाहनों के इंजन में Fuel (Petrol या diesel) का Combustion होता है। तो Fuel के Combustion से अनेक प्रकार की हानिकार गैसें पैदा होती हैं। जैसे- Carbon Monoxide, Nitrogen Oxides, Hydrocarbons आदि। ये गैसें Humans, Animals और Environment के लिए बहुत अधिक नुकसानदायक होती हैं।
Catalytic Converter इन गैसों को Chemical reaction के ज़रिये कम नुकसानदायक गैसों में बदल देता है। Carbon Monoxide को Carbon Dioxide और Nitrogen Oxides को Nitrogen में बदल देता है। जो कि कम हानिकारक गैसे होती है।
Catalytic Converter के अंदर क्या होता है
Converter दिखने में बाहर से एक Metal के box के आकर जैसा होता है। लेकिन इसके अंदर बहुत सारे structure होते है। इसमें एक मधुमक्खी के छत्ते जैसा Structure होता है। जो Ceramic या Metallic material से बना होता है। इस छत्ते पर Platinum, Palladium और अन्य कीमती Metals की Layers होती है । इन Metals को catalyst कहते है।

Catalytic Converter कैसे काम करता है
जब वाहन के Engine को Start किया जाता है, तो fuel के combustion से जो गैसे उत्पन्न होती है। वो बहुत तेज़ और गर्म होती हैं। ये गैसें Exhaust System से होती हुई catalytic converter में जाती हैं। ये गैसें honeycomb structure के छोटे-छोटे चैनलों से गुजरती हैं। जहा ये गैसे अनेक गैस धाराओं में फैल जाती है जिस कारण से इनकी Speed कम होने लगती है ।
जब ये गैसे Honeycomb की दीवारों से बार-बार टकराती है क्योकि Honeycomb की दीवारों पर Platinum, Palladium की coating होती है। जो की Catalytic होते है। ये Catalytic गर्मी में सक्रिय होकर गैसों के साथ reactions करते हैं। इसमें दो मुख्य reactions होती हैं-
Oxidation Reaction
Reduction Reaction
Oxidation Reaction
इसमें Carbon Monoxide और Hydrocarbons ऑक्सीजन के साथ मिलकर Carbon Dioxide और H₂O बनाते है। इस Reaction में गैसें कम हानिकारक बन जाती हैं।
Reduction Reaction
इस Reaction में Nitrogen Oxides से ऑक्सीजन अलग की जाती है। बाकि Nitrogen गैस रह जाती है जो हानिकारक नहीं होती हैं।

Catalytic Converter के प्रकार
ये दो प्रकार के होते है
Two-Way Catalytic Converter
Three-Way Catalytic Converter
Two-Way Catalytic Converter
ये Engine में Fuel के Combustion से निकलने वाली दो तरह की हानिकारक गैसों को कम नुकसानदायक गैसों में बदलता है। इसलिए इसे Two way कहा जाता है । ये सिर्फ Carbon Monoxide और Hydrocarbons gases को ही कम हानिकारक गैसों में Change करता है। यह Nitrogen Oxides को कम नहीं करता है ।
Three-Way Catalytic Converter
ये Engine में Fuel के Combustion से निकलने वाली तीन तरह की हानिकारक गैसों को कम नुकसानदायक गैसों में बदलता है। इसलिए इसे Three way कहा जाता है । ये Carbon Monoxide और Hydrocarbons और Nitrogen Oxides को ही कम हानिकारक गैसों में Change करता है। इसमें Reduction Reaction और Oxidation Reaction दोनों होती है ।
Converter का रख-रखाव
क्योकि ये यह बहुत महंगे Metals से बना होता है। और एक बार खराब होने पर इसकी replacement cost ज्यादा होती है। वाहनों में हमेसा अच्छी Quality का Fuel उपयोग में लाना चाहिए। क्योकि अगर Fuel खराब हुआ या उसमे कुछ Impurities होती है तो इसके अंदर carbon जमा हो जाता है। जिससे Metal Coating खराब हो जाती है।
Engine Oil Leak को Check करते रहना चाहिए।यदि Oil Engine oil Exhaust System में जाता है तो ये Oil जलकर converter में जम जाता है और Honeycomb structure block हो जाते है।अगर Dashboard में लगे Cluster में Check Engine Light जल रही है। तो O2 Sensor या Converter में issue हो सकता है। Converter में जमे हुए Carbon को साफ़ करना चाहिए O2 sensor और Exhaust System को चेक करते रहना चाहिए।
Catalytic Converter से Related सवाल और जवाब
Que -Converter खराब होने के क्या कारण है ?
Ans- वाहन में Oxygen sensor के खराब होने के कारण और Converter में Carbon या oil जमा होने के कारण
Que -Converter से Pollution कितना कम होता है ?
Ans-इसके उपयोग से वाहन में Pollution को 70 से 80% तक कम किया जा सकता है।
Que -क्या खराब Converter उपयोग करने से वाहन की Performance कम होती है?
Ans-हाँ। वाहन की Performance कम होती है।
Que – Converter को कैसे Clean किया जाता है ?
Ans-यदि Converter मे Carbon जमा है, तो fuel additive cleaner से Clean किया जा सकता है ।
निष्कर्ष
ऊपर ब्लॉग में आपने जाना की Catalytic Converter क्या होता है, ये क्या काम करता है, और कैसे ये काम करता है । इसका रख-रखाव कैसे किया जाता है और ये वाहनों में क्यों जरुरी होता है।