Pre Delivery Inspection जिसे PDI कहा जाता है। कई Companies में इसे Final Vehicle Inspection भी कहा जाता है । जहा पर लाइन से बने हुए final Vehicle कि Quality, Appearance और Safety फ़ीचर्स की पूरी जांच की जाती है। इस Inspection के बाद Vehicle को dealer के पास भेज दिया जाता है। जहा पर dealer के द्वारा दुबारा व्हीकल का PDI किया जाता है। उसके बाद कस्टमर को व्हीकल handover किया जाता है।
Company में Inline Quality checking Process
Companies में जब Vehicle Production Line में बन रहा होता है तो निम्न Quality Issues inline check किये जाते है।
Trim Parts fitment Checking
Trim Parts वो होते है, जिनका fitment Interior Vehicle body में किया जाता है। जब भी कोई Vehicle Production line में बनना शुरू होता है, सबसे पहले उस व्हीकल का एक जॉब कार्ड तैयार किया जाता है। जिसमे उस Vehicle से related सारी जानकारी होती है। Production line में बहुत सारे Stations होते है। उन Stations पर Vehicle के अलग अलग पार्ट्स को Production line operators के द्वारा इनस्टॉल किये जाते है।
उन पार्ट्स का fitment सही से हुआ है या नहीं कोई Part missing तो नहीं है। ये सब check करने के लिए Quality Checking ऑपरेटर्स भी लाइन में होते है। जो Trim parts, Paint, Dent , Scratch ,Door , bonnet , और बूट का फिटमेंट ,Chassis Number Plate Printing, आदि ये सब उनके द्वारा Inline ही चेक कर लिया जाता है।
Engine और Gear Box fitment Checking
Trim fitment के बाद व्हीकल में इंजन और गियर बॉक्स की असेंबली की जाती है। Companies में Engine और Gearbox pre-manufactured होते है। जिसे सीधे व्हीकल में माउंट कर दिया जाता है। साथ ही ABC Cables जिसे ( Accelerator , brake & clutch ) कहते है, इनका भी फिटमेंट किया जाता है। इन सब का Proper फिटमेंट चेक किया जाता है। इसके साथ ही Engine की Number Plate भी insure की जाती है।
Rear Axial ,Suspension और Tyre fitment Checking
इंजन और गियर बॉक्स की असेंबली के बाद व्हीकल में एक्सेल लगाया जाता है और Tyre और Suspension की असेंबली भी जाती है। इनका Proper फिटमेंट चेक किया जाता है। Engine, gearbox, axial और Suspension का fitment & checking inline underbody Station में किया जाता है।
Road Roller Test
इसमें व्हीकल के Brake test, ABS check ,Steering test और Noise & Vibration टेस्ट किया जाता है।
Driving Test
जिसमे Vehicle के Drive से related quality issues Check किये जाते है। जैसे की Vehicle में से कोई oil leakage तो नहीं है ,ड्राइव के दौरान vehicle में से कोई आवाज़ तो नहीं आ रही है , ब्रेक सही से काम कर रहे है या नहीं । Major Safety Related issues की quality ड्राइव टेस्ट के दौरान चेक कर ली जाती है।
Shower Test
Shower test भी Vehicle की Safety और Quality का Important Check point है। जिसमें Water leakage test किया जाता है। Vehicle का Shower testing Station में Shower किया जाता है। operator वाहन के अन्दर जाकर चेक करता है ,कि कही किसी Trim parts, Body joints, Windshield आदि से वाटर लीकेज तो नहीं है।
Pre delivery Inspection Process
Inline quality checking process के बाद Vehicle Pre Delivery Inspection में आता है। जब Vehicle PDI पर आता है, तब operator सबसे पहले व्हीकल का Job Card Check करता है ,कि कोई Major issue तो नहीं था वाहन में, अगर था तो क्या वो सही से रिपेयर हुआ है या नहीं। वाहन की सभी रिपोर्ट्स, लाइन के Quality गेट्स की जॉब कार्ड में ओके स्टाम्प आदि चेक पॉइंट्स को वेरीफाई करता है।
PDI में Vehicle को Check करने के लिए एक Checklist बनी हुई होती है। Checklist में से उन check पॉइंट्स को ओपेरटर्स द्वारा वेरीफाई किया जाना होता है।जो इस प्रकार है-
Exterior Check point
1-इसमें वाहन की outer body में कोई Paint problem , Dent ,Ding, Scratch आदि को वेरीफाई किया जाता है।
2-वाहन में लगे Glass में कोई Scratch तो नहीं है, glass का fitment सही से हुआ है या नहीं, sealant कही glass से बाहर तो नहीं निकल रहा है, आदि को वेरीफाई किया जाता है।
3-वाहन के सभी doors का fitment proper ,doors में gap & flush proper है या नहीं l
4-Wheels proper लगे है या नहीं l
5-front & rear bumper fitment proper चेक करना l
6-यदि Centre locking है तो रिमोट ठीक से काम कर रहा है या नहीं और door key से लॉक हो रहे है या नहीं
7-Tow bar fitment

Interior check point
ट्रिम पार्ट्स में सभी ट्रिम part सही से फिट है या नहीं, सीट बेल्ट सही से काम कर रही है या नहीं। वाहन में लगी Carpet fitment ,क्लच-एक्सीलेटर पेडल की मॉउंटिंग डैशबोर्ड ,Seats, ORVM आदि का फिटमेंट चेक करना l
Electrical Check Point
इसमें fog light, Headlight, Brake Light, Reverse Gear Light और AC फंक्शन, कैमरा function और Indicators, Cluster आदि चेक किये जाते है l
Engine Cabin Check Point
इसमें Engine Oil , Coolant , Brake , Steering Oil Level और leakage Related Issues Check किये जाते हैं l
Underbody Check Points
इसमें ओपेरटर के द्वार व्हीकल के Underbody मे लगे पार्ट्स Engine ,Gearbox ,Axial, Suspensions, Fuel tank, Power Steering, ABC cables आदि और अन्य पार्ट्स की Mounting और Leakage related issues Check किये जाते है l
Tyre Check Point
इसमें Tyre Pressure और मैन्युफैक्चरिंग वीक आदि चेक किया जाता है l
इन सब Quality Check Points को Verify करने के बाद Vehicle को PDI ओके का टैग लगा दिया जाता है lऔर ये PDI ओके व्हीकल सीधे डीलर के पास जाता है l और जहा पर Dealer के द्वारा दुबारा व्हीकल का PDI किया जाता है। उसके बाद कस्टमर को व्हीकल handover किया जाता है।

निष्कर्ष
ऊपर के ब्लॉग को पढ़ कर आप लोगो को पता चला होगा की कैसे एक व्हीकल की Company में PDI की जाती है, और किन -किन Process के जरिये एक व्हीकल कंपनी से डीलर तक और डीलर से Customer तक पहुँचता है l