आपने कार में अक्सर ड्राइवर सीट के सामने लगे डैशबोर्ड में एक Electronic Instrument देखा होगा। जिसमे अलग अलग प्रकार के Symbol बने रहते है,और एक या दो मीटर भी देखे होंगे जिसमे मीटर की Niddle कभी ऊपर और कभी नीचे घुमते रहती है । इसे ही Car Cluster कहते है। जब आप अपनी कार का Ignition On करते हैं, तो कार के डैशबोर्ड के सामने लगे Cluster में लाइट जलने लगती है । और उसका display on हो जाता है।
Car Cluster क्या Information डिस्प्ले करता है
Cluster वाहन के बारे में निम्न प्रकार की जानकारी Display में Show करता है।
1- speedo meter
2- RPM
3- Fuel tank में Fuel Level
4- Odometer
5- overheating
6 – Indicator singal
7- Headlight
8- fog light
Car Cluster के प्रकार
ये दो प्रकार के होते है-
1-Analog Cluster
2-Digital Cluster
Analog Car Cluster
इस टाइप के Cluster में dial और सुइयों का यूज़ किया जाता है । ये मार्किट में सस्ते और काफी समय तक टिकाऊ भी रहते है I इसमें स्पीडोमीटर की स्पीड ,आरपीएम आदि की Reading सुइयों की सहायता से दिखाता है। इसमें odometer की रीडिंग रोलिंग वाले नंबर से दिखता है जिन वाहनों में analog cluster लगा होता है। उन वाहनों में में एक speedometer Sensor Gear box me में लगा रहता है, जो सिंनगल को ECU को भेजता और ECU क्लस्टर उसी Signal को सुइयों को ऊपर निचे मूवमेंट के रूप में Cluster में Show करता है।

Digital Car Cluster
इसमें एक Digital LCD Display होता है यानि की Analog Cluster की तरह सुइयों का इस्तेमाल नहीं होता । सारी जानकारी Digits या Graphics के रूप मे दिखाता है। कार में अनेक प्रकार के Sensor RPM Sensor, Fuel Sensor आदि लगे होते है, जो की Electronic control unit जिसे ECU भी कहा जाता है, के साथ Synchronized रहते है। और ये सेंसर कार से रिलेटेड हर मूवमेंट को सिग्नल के रूप ECU को डाटा भेजते रहते है और ECU इन डाटा को डिजिटल Cluster में digital form में शो करता है।

Cluster के display में show होने वाले symbol से मिलने वाली Information
Speedometer
यह वाहन की चाल को kilometer /hour या Mile/hour में बताता है।
Fuel Gauge
Fuel tank में एक Float Sensor लगा रहा है। जो फ्यूल के Level को बताता है, की fuel का tank full है या low है। Float Sensor किसी टैंक या बर्तन में liquid का level चेक करने के लिए use होता है। जब fuel tank full hota है, ये सेंसर fuel के ऊपर तैरता रहता है। जैसे -जैसे fuel का level कम होता है, ये टैंक के उतने अंदर चला जाता है। इस information को ये Sensor ECU को Signal के जरिये देता है, जो क्लस्टर में शो होता है।
Rpm meter
इसे Revolutions Per Minute कहते है। ये इंजन का Crankshaft per minute कितने तेजी से Rotate होता है ये बताता है।
Odometer
ये वाहन के द्वारा चल गयी total distance बताता है।
Overheating
वाहनों में ओवरहीटिंग की Problem तब होती है, जब Engine की heat बाहर नहीं निकल पाती या cooling system सही से काम नहीं करता है । अगर coolant level low है तो engine की heat बाहर नहीं निकल पाती है। यदि Radiator Fan नहीं चल रहा हो या Radiator ख़राब हो गया हो तो भी Overheating की Problem हो जाती है। इंजन में एक ECT Sensor जिसे Engine coolant sensor कहते है, ये ECU को Overheating का सिंगल भेजता है, और ECU इसे Cluster में शो करता है।
Indicator Signal
Indicator वाहनों में direction change के लिए उपयोग किये जाते है। जब Left indicator को on करते है तो left direction में turn करते है। और जब Right Indicator को on करते है तो Right direction में turn करते है। Emergency की condition में दोनों indicators को On करते है, ये सब Cluster के display me show होता है।
Headlight
जब Headlamp को on करते है, तो इसका एक symbol display में show होता है। foglamp का भी symbol display में शो होता है, जब इसे On किया जाता है ।
Conclusion
कार Cluster से कार चालक को कार चलाते समय सारी ज़रूरी जानकारी मिलती है जैसे कार की स्पीड कितनी है, कार में पेट्रोल कितना बचा है, इंजन ठीक से काम कर रहा है या नहीं आदि जानकारी।
Car Cluster से Related कुछ सवाल और उनके जवाब
Que- Cluster में डेटा कहा से आता है?
Ans-वाहनों में अनेक सेंसर लगे होते है, जो सम्बंधित सिंगल को ECU को भेजते है और ECU आउटपुट के रूप में Cluster में डाटा दिखाता है।
Que-जब Cluster on नहीं हो रहा है तब क्या करना चाहिए ?
Ans- Fuse box में Cluster के Fuse को चेक करे या Cluster को Repair करे या नया Cluster लगवाए।
Que-Trip Meter और Odometer में क्या अंतर है?
Ans- Trip Meter -यह किसी एक स्थान से दूसरे स्थान की तय की गई दुरी होती है जिसे Reset किया जा सकता है।
Odometer -वाहन द्वारा कुल चली गयी दुरी होती है जिसे Reset नहीं किया जा सकता है।
Que-Cluster में Engine Oil का Symbol कब आता है?
Ans- जब Engine Oil का Level कम हो या Engine Oil के Sensor में कोई प्रॉब्लम हो।
Que-Fuel Guage गलत reading क्यों दिखाता है ?
Ans -ये Problem तब होती है, जब Float Sensor सही से काम नहीं कर रहा होता है या फिर ECU में कोई समस्या हो।
1 thought on “What is Car Cluster in a Car know full Detail”